Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-24

Jamshedpur: मानगो फ्लाईओवर निर्माण में बाधा डालने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, विधायक सरयू राय पर मुकदमे की मांग

Meta Description

Jamshedpur: मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर जमशेदपुर में एक बार फिर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा कथित रूप से निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमिटी ने जोरदार प्रदर्शन किया और उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया। उन्होंने विधायक सरयू राय पर आरोप लगाया कि वे जनहित में हो रहे एक महत्वपूर्ण विकास कार्य में बार-बार अड़चन डाल रहे हैं। दुबे ने कहा कि मानगो फ्लाईओवर केवल मानगो ही नहीं, बल्कि पूरे जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा।
 
उन्होंने कहा, "फ्लाईओवर परियोजना की शुरुआत पूर्व विधायक और मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयासों से हुई थी, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया था। इसके बावजूद सरयू राय ने शुरुआत से ही इस कार्य को रोकने की कोशिश की। पहले उन्होंने टाटा स्टील द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने का हवाला दिया, और जब वह प्रमाण पत्र मिल गया, तब एनजीटी और पर्यावरण विभाग के माध्यम से बाधा डालने का प्रयास किया गया।"
 
दुबे ने मांग की कि विधायक सरयू राय पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज किया जाए और प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में इस प्रकार की कोई पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जवाब देगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
 
इस विरोध प्रदर्शन में जिला और प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राकेश कुमार तिवारी, अवधेश सिंह, मनोज झा, रेयाज खान, संजय सिंह आजाद, सुखदेव सिंह मल्ली सहित कई नाम शामिल हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !