Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-24

Jamshedpur: कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का सिटी एसपी ने लिया जायजा, सभी प्रवेश द्वारों की जांच, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

Meta Description

Jamshedpur: एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट परिसर के सुरक्षा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए.

महत्वपूर्ण रजिस्टरों की भी की जांच

सिटी एसपी ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रजिस्टर, विजिटिंग रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की. उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी रजिस्टर सही तरीके से मेंटेन किए जा रहे हैं या नहीं. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो.

सुरक्षा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं

कोर्ट जैसी संवेदनशील जगह पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि परिसर में तैनात सभी पदाधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को हर समय अलर्ट मोड में रहना जरुरी है.

संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि परिसर में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उस पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता और वकीलों की सुरक्षा सर्वोपरि है.

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !