Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-09

Chaibasa-jamshedpur road accident: चाईबासा-जमशेदपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर ही मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

चाईबासा-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर स्थित चालियामा में बुधवार की शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। इस हादसे में एक कैंपर वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान चाईबासा के लोधा गांव निवासी के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और समझा-बुझाकर जाम को समाप्त करवाया। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !