महिला सशक्तिकरण पर बल दिया
उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधा गोविन्द मंदिर के महंत भारती महाराज जी ने अपने उद्बोधन में बढ़ रहे नशे को बंद करने के लिए लोगों से आगे आकर इसमें सहयोग की बात कही ताकि धर्म स्थापना के राह में नशा रोड़ा ना बने और साथ ही जात-पात को छोड़कर हिंदुओं को एक होने की अपील की।
गोत्र के नाम पर बंटेगा तो देश भी बटेंगा
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार -झारखण्ड )के सामाजिक सद्भाव संयोजक राकेश लाल जी ने कहा की भारत में जन्म लेने मात्र से ही हम हिन्दू है ही पर आज की परिस्थिति में सतर्क, सशक्त व् जागरूक हिन्दू बनने की आवश्यकता है। हिन्दू जागेगा तो देश जागेगा और हिन्दू प्रान्त, भाषा, जाति, गोत्र के नाम पर बंटेगा तो देश भी बटेंगा।
सैकड़ो की संख्या में सनातनी हिंदू मौजूद
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष राम कृष्ण चौधरी, साकची बाजार समिति के अध्यक्ष महावीर मोदी महादेव लाल ,सोमनाथ , विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता , सह विभाग कार्यवाह विद्यासागर लाभ सह महानगर कार्यवाह मृत्युंजय , नगर कार्यवाह अमित भाजपा नेता भरत सिंह, अमित अग्रवाल, विनय खुराना, मयूर पाठक, संदीप बर्मन सहित सैकड़ो की संख्या में सनातनी हिंदू मौजूद थे।