Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-21

Hazaribagh News: हजारीबाग में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, MMDR संशोधन विधेयक से राज्यों का अधिकार खत्म नहीं होगा

Hazaribagh News: MMDR संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज है. इसी मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को हजारीबाग परिसदन में प्रेसवार्ता की. उन्होंने केंद्र के संशोधन का बचाव किया. साथ ही झारखंड सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल उठाए.

खनिज संसाधनों को लेकर केंद्र की भूमिका पर बात
आदित्य साहू ने कहा कि देश की खनिज संपदा केवल किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है. इसके इस्तेमाल और प्रबंधन में केंद्र की भी भूमिका है. उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों के मनमाने दोहन की अनुमति किसी राज्य को नहीं दी जा सकती. केंद्र सरकार भी कह चुकी है कि MMDR संशोधन के बाद राज्यों के खनिज और भूमि अधिकार खत्म नहीं होंगे. सरकार के अनुसार खनन से मिलने वाले कुल राजस्व का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को मिलता रहेगा.

कोयला चोरी और टैक्स को लेकर सरकार पर निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड में कोयला चोरी को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि राज्य में कोयले की चोरी हो रही है और इसे रोकने के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. उन्होंने टैक्स के मुद्दे पर भी सरकार से सवाल किए. साहू ने आरोप लगाया कि MMDR संशोधन को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है.

मंईयां सम्मान योजना का भी उठाया मुद्दा
आदित्य साहू ने हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि अलग-अलग मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान दूसरे सवालों से हटाने की कोशिश की जा रही है. मंईयां सम्मान योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के खिलाफ यह बात फैलाई जा रही है कि वह योजना को बंद कराना चाहती है. उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.

19 से 30 सितंबर तक भाजपा का अभियान
MMDR संशोधन को लेकर भाजपा 19 से 30 सितंबर तक राज्यभर में जन-जागरूकता अभियान चला रही है. पार्टी के अनुसार इस दौरान प्रेसवार्ता, नुक्कड़ सभा और गोष्ठियों के जरिए कानून के प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी. वहीं, झामुमो और कांग्रेस की ओर से संशोधन को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है. झामुमो ने राज्य के विभिन्न प्रखंडों में प्रदर्शन भी किया है.

प्रेसवार्ता में ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में बरही विधायक मनोज कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद देव और शेफाली गुप्ता समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !