Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Bagbera Boy Missing: बागबेड़ा से युवक लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार, घर में पसरा सन्नाटा

Bagbera: बागबेड़ा थाना अंतर्गत गांधी नगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाल कुमार नामक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जानकारी के मुताबिक, विशाल कल घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।


विशाल का संपर्क साधना असंभव 

जब देर शाम तक विशाल का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और दोस्तों के यहाँ काफी खोजबीन की। हर संभावित ठिकाने पर तलाश करने के बावजूद जब कोई सुराग हाथ नहीं लगा, तो परिवार की चिंताएं गहरा गईं। विशाल का मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है, जिससे संपर्क साधना असंभव हो गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विशाल के गायब होने की खबर से घर में कोहराम मचा है। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशाल का इस तरह अचानक गायब होना समझ से परे है और क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि यदि विशाल के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो इस नम्बर पर तुरंत सूचित करें 8292048800, 9794669141 या नजदीकी थाने को सूचित करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !