Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Baharagora Girl Kidnapped : बहरागोड़ा में 15 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण से सनसनी, जबरन सिंदूर लगाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Baharagora : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना से सहमे परिवार ने वारदात के लगभग एक सप्ताह बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


परिवार के अनुसार, 18 फरवरी की सुबह किशोरी अपने एक दोस्त के घर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पानीपाड़ा इलाके में बोलेरो गाड़ी पर सवार कुछ लोगों ने उसे रास्ते से जबरन उठा लिया। परिजनों का आरोप है कि अपहरण के बाद आरोपियों ने लड़की की मांग में जबरन सिंदूर भी लगा दिया, जिससे परिवार और अधिक भयभीत हो गया है।


नाबालिग के पिता की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में पानीपाड़ा निवासी सुब्रत बैठा को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी को अज्ञात रखा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन का विश्लेषण किया जा रहा है।

थाना पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। लड़की की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस ने परिजनों से जांच में सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में ठोस प्रगति कर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !