Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-25

ब्लूटूथ हेडफोन कितना घातक है हमारे कानों के लिए जान कर चौक जायेंगे आप

Meta Description

 डिवाइस से निकलने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी से कई तरह की बिमारी हो सकती है. इसमें यूजर्स बहरेपन से लेकर ब्रेन कैंसर तक की बीमारी शामिल है. दरअसल ब्लूटूथ और फोन या दूसरे उपकरणों का कनेक्शन रेडियो फ्रीक्वेंसी रेडिएशन की मदद से होती है इसी वजह से ब्लूटूथ हेडफोन में किसी तरह के केबल या वायर का इस्तेमाल नहीं होता ब्लूटूथ हेडफोन के इस्तमाल पर अमेरिका की द यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो में बायोकेमिस्ट्री के प्रोफेसर जेरी फिलिप्स की एक रिसर्च 2019 में प्रकाशित हुआ.

 रिसर्च के मुताबिक ब्लूटूथ या वायरलेस हेडफोन ब्रेन कैंसर के खतरे को बढ़ाता है. क्योंकि इससे निकलने वाले रेडिएशन से ब्रेन में पहले से कोई ट्यूमर को और बढ़ता है. वायरलेस हेडफोन या एयरबड्स से निकलने वाले रेडिएशन की वजह से दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में सिर दर्द या नींद न आने जैसी समस्याएं भी हो सकती है.
लगातार ऊंची आवाज में गाना सुनने से कम सुनाई देने या बहरेपन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 
हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल से कान के पर्दे पर भी बुरा असर पड़ता है. तेज आवाज से कान के परदे पर लगातार वाइब्रेशन होता है. इससे कान के पर्दे फटने की आशंका होती है नॉन-आयोनाइजिंग रेडिएशन के डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में लगातार रहने से ब्रेन टिश्यू के नुकसान होने का खतरा होता है. इससे यूजर्स को न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की भी दिक्कतें हो सकती है.
ब्लूटूथ हेडफोन यूजर किसी अन्य का हेडफोन इस्तेमाल करता है तो इससे कान में इन्फेक्शन होने का खतरा होता है ऐसे में हमेशा अपने हेडफोन का ही इस्तेमाल करना चाहिए. अगर किसी और के हेडफोन का इस्तेमाल करना पड़े भी जाए तो उसे यूज करने से पहले अच्छी तरह साफ कर लें
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !