Meta Description
पाक एक्टर फवाद खान स्टारर फिल्म अबीर गुलाल पर पहलगाम के दर्द की गाज गिर गई है पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को भारत में रिलीज की अनुमति नहीं दी जाएगी ये फैसला ऐसे समय पर आया है.
जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं खासकर कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद जिसने देश में रोष और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है इस बैन को लेकर मंत्रालय की ओर से आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है
लेकिन सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है आतंकी हमले के बाद से ही लोगों के जहन में गुस्सा भर गया था सोशल मीडिया पर लगातार लोग फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे थे.
मालूम हो कि फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि मेकर्स ने विरोध की बढ़ती आंच को देखते हुए पहले ही फिल्म की रिलीज को टाल दिया था. लेकिन अब फिल्म को पूरी तरह से बैन किए जाने का फैसला लिया गया है. हाल ही में ए रिचर्स लेन्स एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से फिल्म का रोमांटिक गाना ईश्क भी हटा लिया गया.
वहीं चैनल पर मौजूद फिल्म और गाने के टीजर के कमेंट सेक्शन तक को बंद कर दिया गया है ऐसे में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटनाओं ने इस विरोध को और हवा दे दी है पहलगाम में आतंकियों ने मासूम पर्यटकों पर गोलीबारी की और मौत के घाट उतार दिया इस घटना से पूरे देश में शोक और रोष की लहर है.