Saraikela News: सरायकेला वृहद झारखण्ड मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि खनिज संपदा से संपन्न झारखंड में झारखंडियों को न तो नौकरी मिल रही है और न ही कोई रोजगार मिल रही है।
ऐसे में झारखंडी बेरोजगार युवक युवती रोजगार के लिए अन्य राज्यों में निरंतर पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के 24 साल बीतने के बाद भी झारखंडियों को विकास से कोसों दूर रखा गया है। यहां के नेता मंत्री पूंजीपतियों के गोद में बैठ के सिर्फ लूटने में व्यस्त हैं।
ऐसे में हम विकसित राज्य की उम्मीद आखिर कैसे कर सकते हैं। श्री सोय ने कहा कि ऐसे ही घटना सोमवार को सुबह 4 बजे बेंगलुरु कर्नाटक के सेब इंजीनियरिंग यूनिट 3 बेंगलुरू कर्नाटक में काम कर रहे मजदूर बानसिंह जामुदा पिता पुतुल जामुदा गांव डागरडीह पोस्ट ईचा प्रखंड राजनगर जिला सरायकेला खरसावां झारखंड का बेंगलुरु कर्नाटक में आकस्मिक निधन हो गया है। वे पिछले दो चार दिनों से बीमार चल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा की ओर झारखंड सरकार से मांग है कि बानसिंह जामुदा की पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करे एवं संबंधित कंपनी से उनके आश्रित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए।
सोय ने कहा कि झारखंड सरकार एवं राज्य के तमाम नेताओं को ऐसे घटनाओं से झारखंड को बचाना चाहिए ताकि सोना झारखंड बदनाम न हो और हमारे झारखंडी बेरोजगारों को अपने ही राज्य में रोजगार देने हेतु सुनिश्चित की जाए।