Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-20

Jamshedpur Bagbera: बागबेड़ा में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आईं जिला परिषद सदस्य डॉ. कविता परमार, भोजन-पानी और स्वास्थ्य सेवा की कराई व्यवस्था

Jamshedpur: लगातार दो दिन की बारिश के बाद बागबेड़ा क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। उत्तरी बागबेड़ा पंचायत अंतर्गत नया बस्ती में सैकड़ों घर पानी की चपेट में आ गए थे। हालांकि शुक्रवार सुबह से जलस्तर में कमी आई है, लेकिन राहत कार्य जारी है।
बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ. कविता परमार लगातार दो दिनों से प्रभावित क्षेत्रों में कैंप कर रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने नया बस्ती के रोड नंबर 1, 2 और 3 की गलियों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं।

डॉ. परमार के प्रयास से इलाके में शुद्ध पेयजल, भोजन और चिकित्सीय सेवाओं की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए शनिवार से साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी शुरू कराया जाएगा।

राहत कार्यों में पूर्व मुखिया बुधराम टोप्पो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र चौहान, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। क्षेत्र में राहत और पुनर्वास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !