Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jharkhand News: 11 जून को दिल्ली में होगी नीति आयोग की बैठक, झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे CM हेमंत सोरेन

Jharkhand News: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में जारी राजनीतिक गतिविधियों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर जाएंगे. वह 11 जून को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल (शासी परिषद) की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में देश के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें झारखंड की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रहेगी.

केंद्र सरकार की नीति निर्धारण संस्था नीति आयोग की ओर से आयोजित इस बैठक की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री के साथ शामिल होने वाले अधिकारियों की सूची को अंतिम रूप देकर नीति आयोग को भेज दिया है.

विकसित भारत के लिए मानव पूंजी पर होगी चर्चा
नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निधि छिब्बर ने झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र भेजकर बैठक की जानकारी दी है. पत्र में बताया गया है कि इस बार बैठक का मुख्य विषय "विकसित भारत के लिए मानव पूंजी" रखा गया है.
बैठक के एजेंडे में दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन में तय की गई प्राथमिकताओं और सिफारिशों को भी शामिल किया गया है. इसमें राज्यों की भूमिका और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी.

CM के साथ ये अधिकारी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व
नीति आयोग की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बैठक में शामिल होने के लिए उपाध्यक्ष की ओर से अलग से आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा.
11 जून को दिल्ली में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ झारखंड की ओर से कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. इनमें मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट सचिव मुकेश कुमार, दिल्ली के रेसिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और प्लानिंग एंड डेवलपमेंट की अपर सचिव विजया जाधव शामिल हैं. बैठक में झारखंड सरकार राज्य से जुड़े विकास मुद्दों, योजनाओं और केंद्र-राज्य सहयोग को लेकर अपना पक्ष रखेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !