Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jamshedpur News : सोनारी एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना की मॉक ड्रिल, राहत एवं बचाव अभियान का किया गया अभ्यास

Jamshedpur News : सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को विमान दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। टाटा स्टील और जिला प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों की तत्परता और समन्वय की जांच करना था।


विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटना की बनाई गई स्थिति

मॉक ड्रिल के दौरान यह परिकल्पना की गई कि लैंडिंग के समय एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना के बाद विमान में आग लगने की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके बाद तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की गई।

दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

विमान में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

यात्रियों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया

राहत एवं बचाव दल ने विमान में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की भूमिका निभा रहे लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा गया, जहां आगे की चिकित्सीय प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

विभिन्न एजेंसियों के समन्वय की हुई जांच

मॉक ड्रिल के दौरान जिला प्रशासन, एयरपोर्ट प्रबंधन, टाटा स्टील के सेफ्टी विभाग, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आपातकालीन स्थिति में समन्वय, संचार व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित आपदा की स्थिति में सभी संबंधित एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करना और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है। अभ्यास के दौरान प्राप्त अनुभवों के आधार पर भविष्य की आपदा प्रबंधन योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !