Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Seraikela News: शपथ से पहले ही विवादों में घिरे नवनिर्वाचित अध्यक्ष, स्टेडियम में सब्जी मंडी लगाने के फैसले का हुआ भारी विरोध

Seraikela News: सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी शपथ ग्रहण से पहले ही एक फैसले को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. साप्ताहिक बाजार के दिन स्टेडियम सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी को स्टेडियम परिसर में स्थानांतरित करने के मौखिक निर्देश के बाद स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और युवाओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया.

स्टेडियम परिसर में सब्जी बाजार लगाने का हुआ भारी विरोध 
घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है. साप्ताहिक बाजार के लिए बाहर से आए सब्जी विक्रेता अपनी दुकानें लगाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के मौखिक निर्देश के बाद विक्रेताओं को स्टेडियम परिसर की ओर शिफ्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की गई. इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और स्टेडियम परिसर में सब्जी बाजार लगाने का विरोध करते हुए विक्रेताओं को वहां बैठने से रोक दिया.

समाजसेवी जलेश कवि ने कहा कि ऐतिहासिक एसएफसी मैदान, जिसे वर्तमान में बिरसा मुंडा स्टेडियम के नाम से जाना जाता है, लंबे समय से खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है. इस मैदान से स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. ऐसे में स्टेडियम परिसर का उपयोग सब्जी मंडी के रूप में करना उचित नहीं है. उन्होंने प्रशासन से भी इस मामले में स्थानीय लोगों और व्यवसायियों की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की.

स्टेडियम के नाम पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए: अध्यक्ष मनोज चौधरी
वहीं नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि स्टेडियम के नाम पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सब्जी विक्रेताओं को स्टेडियम के बाहरी हिस्से में बैठाने की योजना थी और स्टेडियम की मूल संरचना के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा रही थी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से इस मुद्दे को तूल देकर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !