Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Jamshedpur Bagbera Crime : बागबेड़ा में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, देखें VIDEO

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। बागबेड़ा नया बस्ती में बुधवार देर रात एक महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और अमानवीय व्यवहार की घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार, उसी बस्ती में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला रात में किराने का सामान लेने पास की दुकान पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस दुकान के पास अक्सर बागबेड़ा इलाके के एक शराब माफिया के बेटे कन्हैया का अपने नशेड़ी दोस्तों के साथ अड्डा लगा रहता है, जहां शराब और सिगरेट के नशे में धुत होकर आने-जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ की जाती है।


बताया जाता है कि बुधवार रात भी कन्हैया अपने साथियों के साथ वहीं बैठा हुआ था। जैसे ही महिला सामान लेने पहुंची, आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे सरेआम लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला को पकड़कर उसके मुंह में जबरन सिगरेट भी लगा दी गई। इस दौरान दुकान में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई, जिससे किराने की दुकान का सामान भी तहस-नहस हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद बताई जा रही है।

घटना के बाद पीड़ित महिला और दुकानदार शिकायत लेकर बागबेड़ा थाना पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस का रवैया सुस्त नजर आया और तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके में महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !