Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-22

Jamshedpur: मानगो की समस्याओं पर धरना दे रहे हैं विधायक सरयू राय, लेकिन वर्षों से क्षेत्र की दुर्दशा पर खुद उनकी भूमिका पर क्यों नहीं उठते सवाल? क्या यह जनआंदोलन है या जिम्मेदारी से बचने की राजनीति?

Jamshedpur: जमशेदपुर में मंगलवार को विधायक सरयू राय ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ जोरदार धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की। उनका दावा है कि मानगो क्षेत्र में पेयजल संकट, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और नगर निगम की सफाई व्यवस्था में भारी लापरवाही के खिलाफ यह जनआंदोलन है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक राय ने जिला मुख्यालय के बाहर धरना दिया, जिसमें अपने समर्थकों के साथ कई स्थानीय नेता भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मानगो पेयजल परियोजना की स्थिति बदतर होती जा रही है, और प्रशासन की लापरवाही से जनता त्रस्त है। उनका यह भी कहना था कि रांची में कई बार अधिकारियों से मुलाकात और चर्चा के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे।

लेकिन सवाल यह है कि:

1. क्या सरयू राय की खुद की जिम्मेदारी नहीं बनती?
पिछले कई वर्षों से विधायक रहते हुए मानगो की समस्याओं को क्यों नहीं सुलझा सके? जब जनता ने उन्हें जनप्रतिनिधि चुना, तो उनकी भूमिका सिर्फ राज्य सरकार की आलोचना तक सीमित क्यों रह गई?

2. अगर यह आंदोलन चुनाव जीतने के बाद हुए रहती तो शायद अभी गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या में थोड़ी राहत होती।

3. अकसर गर्मी के समय कथित तौर पर आंदोलन करने के लिए नेता अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर जाते है, आखिर ऐसा क्यों?

4. मानगो डिमना रोड में एक भी जलमीनार नहीं है, आखिर इससे पूर्व भी विधायक रहने पर नेता जी ने इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया?

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !