बीती 12 जनवरी 2026 को हथियारबंद अपराधियों ने दयाल स्टील फैक्ट्री की चहारदीवारी फांदकर परिसर में प्रवेश किया था। अपराधियों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को पिस्टल का भय दिखाकर बंधक बना लिया और फैक्ट्री से लगभग 2000–2200 किलोग्राम कॉपर वायर व अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद रामगढ़ थाना में कांड संख्या 11/2026 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।
SIT की कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।
22 जनवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी छतरमाण्डु क्षेत्र में किसी बड़ी योजना के साथ घूम रहे हैं। सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की बोलेरो को रोका, जिसमें सवार 6 अपराधियों को दबोच लिया गया। उनकी निशानदेही पर बाद में एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी और आपराधिक इतिहास
तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद हुईं, हथियार, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस। नकदी, लूटे गए सामान को बेचने से मिले 1.03 लाख रुपये। लूटा गया माल, हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में कॉपर वायर बरामद।वाहन, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर वाली बोलेरो गाड़ी।पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी कई लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। इस कार्रवाई से जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।