Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Jamshedpur Crime News: जुगसलाई में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में सेवा सदन अस्पताल के पास एक घर से हुई करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है. बरामद जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

घटना का पूरा मामला
यह घटना 1 फरवरी की रात की है, जब एम ई-स्कूल रोड स्थित एक घर में अज्ञात चोर घुसा और अलमारी तोड़कर हीरा, सोना, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, डॉग स्क्वायड और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की. सुराग मिलते ही छापेमारी की गई और आरोपी रितिक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहने और नकदी बरामद कर ली गई.

1 करोड़ का माल बरामद
पुलिस के अनुसार बरामद सामान में सोने जैसे धातु के कंगन, चूड़ियां, चेन, अंगूठियां, लॉकेट, सिक्के, हीरा जड़ित आभूषण, चांदी के सिक्के, पायल, बाला, अंगूठियां, चैन और बड़ी मात्रा में नकदी शामिल है. विशेषज्ञों के अनुसार इनकी कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है.

चोरी में इस्तेमाल सामान भी मिला
बरामदगी के दौरान चोरी के वक्त उपयोग किए गए कपड़े, मफलर, रुमाल और तकिया खोल भी जब्त किए गए हैं, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं और उसके अन्य साथियों की भूमिका क्या है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !