Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Jharkhand News: मां या सौदागर, 13 साल की मासूम को 55 वर्षीय अधेड़ के हवाले करने का सनसनीखेज मामला

Jharkhand: पलामू जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ममता को तार-तार करते हुए एक मां ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति के हवाले कर दिया। इस सनसनीखेज मामले में आरोपी ने न सिर्फ मासूम से शादी की, बल्कि उसे करीब दो महीने तक बंधक बनाकर अमानवीय परिस्थितियों में रखा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह पूरा मामला नावाजयपुर थाना क्षेत्र का है।


पीड़िता के बयान ने इस साजिश की परतें खोल दी हैं। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी रिश्ते को निभाने के लिए उसने अपनी ही बेटी को “रास्ते का कांटा” मान लिया। मां ने बेटी से झूठ बोला कि गुजरात के सूरत में मजदूरी करने वाले उसके पिता की मौत हो गई है और इसी झूठ के सहारे दो महीने पहले उसे बिश्रामपुर निवासी प्रभाकर कुमार मिश्रा (55 वर्ष) के हवाले कर दिया।

मां की साजिश की पूरी कहानी बयान

यह खौफनाक साजिश तब उजागर हुई जब बच्ची के पिता सूरत से काम कर वापस लौटे। घर पहुंचने पर बेटी के गायब होने से उनके होश उड़ गए। खोजबीन के बाद जब वह बेटी तक पहुंचे और उसे घर लाए, तो मासूम ने फूट-फूटकर अपने साथ हुई दरिंदगी और मां की साजिश की पूरी कहानी बयान की।

समाज के सामने कई गंभीर सवाल

खबरों के अनुसार, बेटी को अधेड़ व्यक्ति के हवाले करने के बाद आरोपी मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पुलिस अब उस मां की तलाश में जुटी है, जिसने ममता का गला घोंटकर अपनी ही बेटी की जिंदगी को नरक बना दिया। मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !