Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

National News: प्रयागराज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट तालाब में गिरा, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, पायलट सुरक्षित

National News: प्रयागराज में वायुसेना का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना शहर के बीचों बीच केपी कॉलेज के पीछे स्थित एक तालाब की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उड़ान के दौरान अचानक विमान का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे तालाब में जा गिरा. गिरने की आवाज काफी तेज थी जिसे आसपास के इलाकों में सुना गया. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आवाज सुनते ही जुटी भीड़, प्रशासन अलर्ट
विमान गिरने की तेज आवाज को लोगों ने रॉकेट जैसी आवाज बताया. आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. कुछ ही देर में तालाब के किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को सुरक्षित किया गया.

पायलट सुरक्षित, अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे के बाद राहत की बात यह रही कि एयरक्राफ्ट में सवार पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं. उन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों का दावा है कि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए. हालांकि विमान में सवार लोगों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

पायलट की समझदारी से टला बड़ा नुकसान
घटना को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि विमान को जानबूझकर तालाब की ओर ले जाया गया ताकि रिहायशी इलाके को नुकसान न पहुंचे. इससे पहले चेतावनी संकेत भी दिए गए जिससे आसपास मौजूद लोग सतर्क हो सकें. बाद में एयरक्राफ्ट तालाब में गिर गया.

तालाब से विमान निकालने की तैयारी शुरू
हादसे के बाद तालाब में गिरे ट्रेनी एयरक्राफ्ट को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. रेस्क्यू टीम हालात का जायजा ले रही है और मशीनों की मदद से विमान को निकालने की योजना बनाई जा रही है. प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू करने की बात कही है.

बीच शहर में हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षण उड़ानों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि पायलट के सुरक्षित रहने से बड़ा नुकसान टल गया. अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि तकनीकी चूक थी या कोई और कारण जिससे यह हादसा हुआ.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !