Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Jharkhand News: झारखंड की मेगालिथिक विरासत को विश्व धरोहर बनाने की पहल, UK दौरे में हुई अहम बातचीत

Jharkhand News: झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने यूनाइटेड किंगडम दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख संस्थानों और विशेषज्ञ समूहों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया. इन बैठकों का केंद्र झारखंड की प्राचीन मेगालिथ और मोनोलिथ विरासत का संरक्षण पुनर्स्थापन वैज्ञानिक प्रबंधन और वैश्विक पहचान रहा. प्रतिनिधिमंडल ने इस विरासत को सुरक्षित रखते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की.

यूनेस्को सूची के लिए ठोस प्रस्तुति पर जोर
बैठकों में मेगालिथिक स्थलों के वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण संरचनात्मक संरक्षण परिदृश्य प्रबंधन और समुदाय की भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तार से विचार हुआ. खास तौर पर इस बात पर जोर दिया गया कि आदिवासी समुदायों से गहराई से जुड़ी इन ऐतिहासिक संरचनाओं को संरक्षित रखते हुए यूनेस्को विश्व धरोहर सूची के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद प्रस्ताव कैसे तैयार किया जाए. अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप दीर्घकालिक संरक्षण रणनीतियों पर भी चर्चा हुई.

विशेषज्ञ सुझावों से बनेगा आगे का रोडमैप
इन संवादों के जरिए पुरातत्व विरासत संरक्षण इंजीनियरिंग और परामर्श के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय अनुभवों का लाभ उठाने की संभावनाएं सामने आईं. राज्य सरकार इन सुझावों के आधार पर एक स्पष्ट और व्यवहारिक रोडमैप तैयार करेगी. इसका उद्देश्य झारखंड की मेगालिथिक विरासत को संरचनात्मक सांस्कृतिक और शैक्षणिक स्तर पर मजबूत करना है.

सरकार ने जताई दीर्घकालिक प्रतिबद्धता
मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार मेगालिथिक और मोनोलिथिक विरासत के संरक्षण पुनर्स्थापन और सतत प्रबंधन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार इसे केवल पुरातात्विक धरोहर नहीं बल्कि आदिवासी समुदायों की जीवंत सांस्कृतिक पहचान के रूप में देखती है. इसी सोच के साथ वैज्ञानिक पद्धतियों सामुदायिक सहभागिता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए ठोस और लंबे समय तक चलने वाले प्रयास किए जाएंगे.

इन संस्थानों और विशेषज्ञों से हुआ संवाद
दौरे के दौरान म्यूजियम ऑफ लंदन आर्कियोलॉजी वेसेक्स आर्कियोलॉजी अरूप एइकॉम और सिंपसन एंड ब्राउन जैसे संस्थानों के साथ संवाद हुआ. इसके अलावा एंड्रयू हेंडरसन श्वार्ट्ज, डॉ सारा पेरी, डॉ रोड्री गार्डनर, डॉ लिंडसे लॉयड स्मिथ, जॉन ट्रेही, सू व्हिटल जॉन, सैंडर्स टॉम, ऐडमैन, नील मैकनैब और ऑटिली थॉर्नहिल जैसे विशेषज्ञों ने भी अपने अनुभव साझा किए.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुई इन बैठकों से साफ है कि झारखंड अपनी प्राचीन विरासत को सहेजने के साथ वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रहा है. विशेषज्ञ सहयोग और ठोस रोडमैप के जरिए यह पहल न केवल सांस्कृतिक संरक्षण को मजबूत करेगी बल्कि राज्य को विश्व धरोहर मानचित्र पर भी स्थापित कर सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !