Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में 9 जनवरी को होगा रोजगार मेला का आयोजन, 1200 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जमशेदपुर के युवा भी ले सकेंगे भाग

Saraikela: सरायकेला–खरसावां जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला द्वारा 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को एक भव्य रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह रोजगार मेला पूर्वाह्न 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें न केवल सरायकेला-खरसावां बल्कि जमशेदपुर के योग्य अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे।

नामी कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। इनमें प्रमुख रूप से
रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड, के.सी. नाथ रिसोर्सेज, श्याम स्टील लिमिटेड, सुदिशा फाउंड्री, बीएन ट्रैक्टर्स, मित्तल मोटर्स, यूनिक सॉल्यूशन, संजीव रमन सिक्योरिटी, युवा शक्ति फाउंडेशन तथा प्रधान कंस्ट्रक्शन शामिल हैं।

1200 से अधिक रिक्त पदों पर होगी भर्ती

इस रोजगार मेले के माध्यम से 1200 से अधिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सरायकेला-खरसावां एवं जमशेदपुर क्षेत्र में की जाएगी।
उपलब्ध पदों में शामिल हैं: 

रोबोट इंजीनियर, टर्निंग ऑपरेटर, फिटर, एचएमसी/वीएमसी ऑपरेटर, मेंटेनेंस इंजीनियर, क्वालिटी इंजीनियर, सेल्समैन, टेलीकॉलर, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, वेल्डर, सेफ्टी सुपरवाइजर, लाइन इंस्पेक्टर, क्रेन ऑपरेटर, स्टोर कीपर, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, मोबिलाइजर, कोऑर्डिनेटर एवं ट्रेनी पद।

आकर्षक वेतनमान और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों द्वारा ₹15,000 से ₹50,000 प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं: 

  • निःशुल्क बस सेवा

  • कैंटीन की सुविधा

  • पीएफ एवं ईएसआईसी

  • इंसेंटिव एवं अन्य लाभ

  • पात्रता शर्तें

  • आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष

  • शैक्षणिक योग्यता:
8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.टेक एवं एमबीए

नए एवं अनुभवी, दोनों तरह के अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और समय पर रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।

चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क

जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस रोजगार मेले में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय समय में मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां से संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !