Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Jamshedpur News: जमशेदपुर यूज्ड कार डीलर एसोसिएशन का डिमना लेक में वन भोज, OLX की मनमानी और व्यापारिक बाधाओं पर हुई गंभीर चर्चा

Jamshedpur: जमशेदपुर यूज्ड कार डीलर एसोसिएशन द्वारा आज डिमना लेक के मनोरम वातावरण में वार्षिक वन भोज सह विचार-विमर्श बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर भर के 100 से अधिक कार डीलरों ने शिरकत की। एक ओर जहाँ सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया, वहीं दूसरी ओर व्यापार के क्षेत्र में आ रही गंभीर चुनौतियों पर गहन मंथन भी किया गया।

इनकी रही मुख्य उपस्थिति

कार्यक्रम का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत अग्रवाल ने किया। उनके साथ मुख्य रूप से सचिव नवीन कुमार जैन, सह-सचिव बबलू, उपाध्यक्ष अश्विनी और संजय के अलावा नवीन बापी और बिट्टू सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य मुद्दे, OLX की मनमानी पर विरोध

वन भोज के दौरान आयोजित औपचारिक बैठक में डीलरों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX के प्रति गहरा रोष प्रकट किया। अध्यक्ष बसंत अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ जहाँ महंगाई लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ OLX विज्ञापन शुल्क में मनमाने तरीके से बेतहाशा वृद्धि कर रहा है। इससे छोटे और मंझोले डीलरों के मुनाफे पर सीधा असर पड़ रहा है। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि इस शुल्क वृद्धि के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी।

RTO संबंधी बाधाओं और फर्जीवाड़े पर चर्चा

बैठक में व्यापारिक सुगमता को लेकर भी चर्चा हुई। डीलरों ने साझा किया कि RTO क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा काम करने में कई तकनीकी और प्रशासनिक बाधाएं आ रही हैं, जिससे कागजी प्रक्रियाओं में देरी होती है। साथ ही, बाजार में सक्रिय कुछ फर्जी तत्वों और दो नंबर का काम करने वाले लोगों पर लगाम लगाने की मांग उठी, जो बाजार की साख खराब कर रहे हैं।

ग्राहकों के हितों की रक्षा का संकल्प

एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से यह तय किया कि शहर में केवल ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ व्यापार किया जाएगा। ग्राहकों को वाजिब और सही दामों पर गाड़ियाँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि ग्राहकों का विश्वास स्थानीय डीलरों पर बना रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुटता का संकल्प लिया और भविष्य में व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए एक साझा कार्ययोजना बनाने पर सहमति जताई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !