Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Jharkhand Crime News: खूंटी में आदिवासी नेता व पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत और आक्रोश

Jharkhand: झारखंड के खूंटी जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां अज्ञात अपराधियों ने आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और गहरा आक्रोश व्याप्त है।

सोमा मुंडा के सीने में गोली लगने से मौत 

यह घटना खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआदाग के पास उस समय हुई, जब सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने गांव चलांगी लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियों में से एक गोली सोमा मुंडा के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।


विशेष जांच टीम (SIT) का गठन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में डीएसपी वरुण रजक ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।


सोमा मुंडा की कहानी

बताया जा रहा है कि सोमा मुंडा आदिवासी समाज के एक अत्यंत प्रभावशाली और सम्मानित नेता थे। वे न केवल एक शिक्षाविद थे, बल्कि आदिवासी समन्वय समिति के जिला संयोजक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। समाज के अधिकारों, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए वे लगातार संघर्ष करते रहे थे, जिस कारण उनकी गिनती क्षेत्र के मजबूत सामाजिक नेतृत्व में होती थी।

दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग 

उनकी हत्या की खबर फैलते ही आदिवासी समाज और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग इस जघन्य हत्या को लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक नेतृत्व पर हमला बता रहे हैं। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !