Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Ranchi News : रांची नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में देरी, 2400 आवेदन लंबित

Ranchi News : रांची नगर निगम में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया इन दिनों प्रभावित है। तकनीकी समस्याओं और प्रशासनिक व्यस्तता के कारण करीब 2400 आवेदन लंबित हो गए हैं। इससे जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर चुके लोगों को निगम कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई अभिभावकों को स्कूल में नामांकन, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


नगर निगम की अपर सहायक निहारिका तिर्की ने बताया कि वर्तमान में लगभग 2400 जन्म प्रमाण पत्र लंबित हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन सभी लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और जुलाई माह के दौरान सभी लंबित प्रमाण पत्र जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।

ऑनलाइन पोर्टल की धीमी गति से प्रभावित हुई प्रक्रिया

नगर निगम के अनुसार, जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया मुख्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होती है। पिछले कुछ समय से पोर्टल की गति धीमी रहने के कारण आवेदनों के सत्यापन और प्रमाण पत्र जारी करने का काम प्रभावित हुआ है। इसके अलावा विशेष प्रशासनिक कार्यों में कर्मियों की व्यस्तता के कारण भी प्रक्रिया की रफ्तार कम हुई है।

निगम प्रशासन का कहना है कि तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पोर्टल की स्थिति सामान्य होते ही लंबित आवेदनों का तेजी से निपटारा किया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जिनका आवेदन पहले से लंबित है, वे घबराएं नहीं। सभी आवेदनों पर निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !