Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Bokaro News: प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ बोकारो में भाजपा का प्रदर्शन, मधु कोड़ा ने सरकार पर साधा निशाना

Bokaro News: JPSC, JSSC, CGL समेत राज्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के साथ छात्रों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बोकारो में प्रदर्शन किया। भाजपा का प्रदर्शन चास से शुरू होकर डीसी कार्यालय तक पहुंचा।


सरकार के खिलाफ लगाए नारे, छात्रों पर केस दर्ज करने का आरोप

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर कई आरोप लगाए।

मधु कोड़ा ने कहा कि राज्य के युवा अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार हासिल करना चाहते हैं, लेकिन सरकारी व्यवस्था उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाने वाले निर्दोष छात्रों पर पुलिस केस दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।


सीबीआई जांच की मांग, हेमंत सोरेन पर भी निशाना

मधु कोड़ा ने कहा कि भाजपा छात्रों के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कराना चाहती है तो CID जांच के बजाय CBI से जांच कराए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर राज्य चलाना उनके वश की बात नहीं है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता जाग चुकी है और राज्य की स्थिति को लगातार बदतर होते नहीं देख सकती।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !