Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi News : दिव्यांग युवक को तुरंत मिला राशन कार्ड, उपायुक्त ने खुद सौंपा दस्तावेज

Ranchi News : जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल का उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब राशन कार्ड बनवाने पहुंचे दिव्यांग युवक रोबिन मालकार को तत्काल सहायता प्रदान की गई। समाहरणालय पहुंचे रोबिन मालकार और उनकी पत्नी की समस्या सुनने के बाद जिला आपूर्ति कार्यालय के कर्मियों ने तुरंत प्रक्रिया शुरू कर दी।कार्यालय कर्मियों ने मामले की जानकारी अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी को दी। आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के बाद बिना किसी देरी के राशन कार्ड तैयार कर दिया गया।


उपायुक्त ने कर्मियों की सराहना कर खुद सौंपा राशन कार्ड


इसी दौरान मंजुनाथ भजंत्री की नजर सीढ़ियों से उतर रहे रोबिन मालकार पर पड़ी। उन्होंने पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और कर्मियों की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। बाद में उपायुक्त ने स्वयं रोबिन मालकार को राशन कार्ड सौंपा।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से दिव्यांग, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की अपील की।

इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !