Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi Breaking: प्रेम विवाद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, मौत के बाद इलाके में सनसनी

Ranchi Breaking: राजधानी रांची के बेड़ो इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध में विवाद के बाद एक युवक ने हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रेमिका से विवाद के बाद आवेश में उठाया खौफनाक कदम, गुमला का रहने वाला था युवक
मृतक की पहचान 18 वर्षीय बिरसा उरांव के रूप में हुई है, जो गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र का रहने वाला था।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने आवेश में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।

हाईटेंशन टावर पर लटका मिला शव, बिजली बंद कर पुलिस ने नीचे उतारा शव
घटना का पता तब चला जब ग्रामीणों ने हाईटेंशन बिजली टावर से युवक का शव लटकता देखा। यह दृश्य देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिजली विभाग की मदद से पहले इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई। इसके बाद सावधानीपूर्वक शव को टावर से नीचे उतारा गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, प्रेम संबंध और विवाद के एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों, दोस्तों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं इलाके के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !