Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-16

Godda Hospital Medicine Budget: गोड्डा के अस्पतालों में दवाओं की खरीद के लिए 19.59 लाख का अतिरिक्त फंड जारी

Godda Hospital Medicine Budget: गोड्डा जिले के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त राशि जारी की है. विभाग ने दवाओं की खरीद के लिए 19.59 लाख रुपये का फंड दिया है. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने 15 सितंबर को इससे जुड़ा आदेश जारी किया. नई राशि मिलने के बाद जिले में दवाओं की खरीद का कुल बजट 1 करोड़ 79 लाख 59 हजार 500 रुपये हो गया है.

सांप और कुत्ते के काटने की दवाओं पर विशेष ध्यान
यह राशि चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य मद से जारी की गई है. विभाग के अनुसार, हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले के संदर्भ में अतिरिक्त बजट दिया गया है. अस्पतालों में सांप और कुत्ते के काटने के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. दवाओं की खरीद जरूरी दवा सूची के आधार पर ही की जाएगी. गैर जरूरी दवाओं की खरीद नहीं होगी.

80 प्रतिशत shelf life वाली दवाएं ही खरीदी जाएंगी
आदेश में दवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं. अस्पतालों को मिलने वाली दवाओं की कम से कम 80 प्रतिशत shelf life बची होनी चाहिए. दवाओं की खरीद GeM या e-tender के जरिए निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी.

हर महीने होगी दवाओं के stock की निगरानी
दवाओं के stock पर नजर रखने के लिए एक senior medical officer को nodal officer बनाया जाएगा. वह हर महीने दवाओं की उपलब्धता और stock की रिपोर्ट तैयार करेगा. राशि खर्च होने के बाद civil surgeon को stock register का physical verification कराना होगा. इसके बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग को भेजना होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !