Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Ranchi News: JPSC-JSSC आंदोलन को छात्र संगठनों का समर्थन, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पहुंचीं धरना स्थल

Ranchi: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर रांची में चल रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन को अब छात्र संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी धरने के 15वें दिन दिल्ली से AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पहुंचीं. उन्होंने आंदोलन स्थल पर JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो और पार्टी की नेत्री देवी महतो से मुलाकात की.

आंदोलन स्थल पर पहुंचकर जानी स्थिति
नेहा बोरा ने भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत कर अभ्यर्थियों की मांगों और अब तक हुए घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि AISA अभ्यर्थियों की मांगों के समर्थन में खड़ा है. उनके मुताबिक, इस आंदोलन को झारखंड के बाहर से भी छात्रों का समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से अभ्यर्थियों की मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक संगठन उनकी आवाज को अलग-अलग मंचों पर उठाता रहेगा.

देवी महतो से भी हुई चर्चा
आंदोलन स्थल पर नेहा बोरा ने JLKM नेत्री देवी महतो से भी बातचीत की. दोनों के बीच आंदोलन को आगे बढ़ाने और अभ्यर्थियों के मुद्दों को राजनीतिक स्तर पर रखने को लेकर चर्चा हुई. नेहा बोरा ने बताया कि वह भाकपा माले के विधायकों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी साझा करेंगी. उनका प्रयास रहेगा कि अभ्यर्थियों की मांगों को विधानसभा में भी मजबूती से उठाया जाए.

अरूप चटर्जी पहले ही दे चुके हैं समर्थन
भाकपा माले के निरसा विधायक अरूप चटर्जी इससे पहले आंदोलन स्थल पहुंच चुके हैं. उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी थीं और आंदोलन के प्रति समर्थन जताया था. उन्होंने कहा था कि मांगों का समाधान होने तक वह अभ्यर्थियों के साथ रहेंगे. अरूप चटर्जी विधानसभा में भी अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दे उठा चुके हैं. वहीं, सिंदरी से चंद्रदेव महतो भाकपा माले के दूसरे विधायक हैं. AISA की ओर से दोनों विधायकों से संपर्क करने की पहल के बाद अब अभ्यर्थियों के आंदोलन को विधानसभा के भीतर भी राजनीतिक समर्थन मिलने की उम्मीद बढ़ी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !