Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Ranchi News: रांची के रातू में जंगली हाथी की दस्तक, चित्तरकोटा इलाके में ग्रामीणों के बीच फैली दहशत

Ranchi News: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित चित्तरकोटा इलाके में सोमवार सुबह एक जंगली हाथी के आ धमकने से हड़कंप मच गया. हाथी को रिहायशी इलाके के करीब घूमता देख स्थानीय लोगों में डर समा गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों के भीतर दुबक गए. ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी, जिसके बाद वन कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला.

वन विभाग और पुलिस ने जंगल की ओर हाथी को खदेड़ा
वन विभाग और पुलिस की टीम ने सूझबूझ से काम लेते हुए हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ दिया है. रातू थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हाथी के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है और फिलहाल किसी भी तरह की जान-माल की हानि की सूचना नहीं है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और अकेले सुनसान इलाकों में न जाने की सलाह दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !