Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Potka News: नागा से डातोबेड़ा तक दशकों पुरानी मांग सड़क निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Jamshedpur: मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नागा से डातोबेड़ा तक सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरा होने पर ग्रामीणों ने पोटका के विधायक संजीव सरदार के तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से कच्ची सड़क होने के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती थी। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाजार तक पहुंचने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति बेहद दयनीय हो जाती थी, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित होता था। अब पक्की सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पोटका विधानसभा क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जा रहा है, ताकि गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान रिमरा सरदार, रानी सरदार, त्रिलोचन सरदार, सुनील सरदार, आशु सरदार, नोनी सरदार, बिमला सरदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !