Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Seraikela News: होली से पहले सरायकेला-खरसावां में अवैध शराब पर प्रशासन सख्त, दो होटल संचालक गिरफ्तार

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में होली महापर्व 2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध मदिरा विक्रय व परोसने की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है. उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में 1 मार्च को शाम 07:00 बजे से 10:00 बजे तक चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 33 किनारे स्थित विभिन्न लाइन होटलों में सघन जांच अभियान चलाया गया.

अवैध रूप से मदिरा परोसने पर 2 होटल संचालक गिरफ्तार
जांच के दौरान अधिकारियों की टीम ने महेश होटल, त्रिवेणी होटल, शत्रुघ्न होटल, अनन्या होटल और गोल्डन लीफ होटल में तलाशी अभियान चलाया. जांच के क्रम में महेश होटल और अनन्या होटल में ग्राहकों को अवैध रूप से मदिरा परोसे जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद संबंधित होटल संचालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हो रही कठोर कार्रवाई
उक्त मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि होली पर्व के दौरान अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण, परिवहन और परोसने के खिलाफ लगातार सघन अभियान जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !