Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Latehar News: मंगरा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया अधेड़, इलाज के दौरान मौत

Latehar News: सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड स्थित मंगरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरवाडीह प्रखंड के बभंडीह गांव निवासी रामू तूरी के रूप में हुई है। हादसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुआ।


जानकारी के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से रामू तूरी के दोनों पैर कट गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर किया गया रेफर

बरवाडीह सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रामू तूरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। हालांकि, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई।

मेदिनीनगर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, लगातार अधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी स्थिति गंभीर होती चली गई और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। दुर्घटना के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !