LPG E-KYC Last Date: एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. गैस कनेक्शन की E-KYC कराने की आखिरी तारीख 16 अगस्त से बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है. हालांकि, सर्वर और तकनीकी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी अभी भी बनी हुई है.
गैस एजेंसियों पर लंबी कतार
रोज बड़ी संख्या में लोग e-KYC कराने गैस एजेंसियों पहुंच रहे हैं. लेकिन सर्वर धीमा होने या बंद रहने से काम पूरा नहीं हो पा रहा. कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है.
7 दिन का मिला अतिरिक्त समय
पहले e-KYC की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी. अब उपभोक्ताओं को 23 अगस्त तक का समय दिया गया है. इससे जिन लोगों का सत्यापन बाकी है, उन्हें राहत मिली है.
सर्वरसर्वर ठप होने से बढ़ी दिक्कत
डीलरों के अनुसार, कई बार दोपहर तक सर्वर पूरी तरह बंद रहता है. इस दौरान e-KYC का काम रुक जाता है. बाद में सर्वर चालू होने पर लंबित आवेदनों का दबाव बढ़ जाता है.
घर बैठे भी कर सकते हैं e-KYC
उपभोक्ता एजेंसी जाने के अलावा मोबाइल ऐप से भी e-KYC कर सकते हैं.
भारत गैस: Hello BPCL ऐप
इंडेन: Indane Oil One ऐप
एचपी गैस: HP Pay ऐप
ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. केवल आधिकारिक वेबसाइट या कंपनी के ऐप का ही इस्तेमाल करें. किसी अनजान लिंक या व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी साझा न करें.