Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Jamshedpur News: गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है. थाना प्रभारी पवन कुमार के अनुसार, पुलिस को सुबह करीब 4 बजे शव मिलने की जानकारी मिली थी. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

महिला की पहचान नहीं हुई
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के इलाकों से लापता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !