Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Jamshedpur News: सावन की तीसरी सोमवारी पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में रुद्राभिषेक, अधिकारियों ने विधि-विधान से की पूजा

Jamshedpur News: सावन की तीसरी सोमवारी पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरा परिसर भगवान शिव की भक्ति में डूबा नजर आया.


विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक

विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कराया. भगवान शिव का विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक किया गया. इस दौरान नौ ग्रहों के साथ अन्य देवी-देवताओं की भी विधि-विधान से पूजा की गई. मंत्रोच्चार और धूप-अगरबत्ती की खुशबू से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए.


हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

रुद्राभिषेक के बाद हजारों लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसके बाद भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत आरा से आए गायक सुभाष राय की प्रस्तुति से हुई. उन्होंने गुरु वंदना, भगवान गणेश और मां शारदा की वंदना से भजन कार्यक्रम की शुरुआत की.


आर्यन बाबू के गीतों पर झूमे श्रोता

गायक और बाल कलाकार आर्यन बाबू ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया. उनके भक्ति गीतों पर श्रोता झूमते नजर आए. आर्यन ने कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए. उनकी प्रस्तुति पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं. उन्होंने यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह समेत पूरी टीम को मंच पर बुलाकर उनके साथ भी प्रस्तुति दी. दोनों पदाधिकारियों ने आर्यन बाबू की प्रस्तुति की सराहना की और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं.


कम उम्र में बनाई पहचान

गायक आर्यन बाबू महज साढ़े 12 साल की उम्र में गायकी और अभिनय के क्षेत्र में पहचान बना चुके हैं. वह अपने पिता सौरव पाठक के साथ कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे थे. भजन कार्यक्रम देर शाम तक चला. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के कई अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !