Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Kapali News: कपाली में चलती कार में लगी आग, पांच परीक्षार्थी समेत चालक सुरक्षित

Kapali News: कपाली ओपी क्षेत्र के कमरगोड़ा चौक के पास रविवार शाम एक बलेनो कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई. इस हादसे में कार सवार चालक और पांच परीक्षार्थी बाल-बाल बच गए.


जानकारी के अनुसार, सभी लोग लातेहार से उत्पाद विभाग की प्रतियोगी परीक्षा देने जमशेदपुर आए थे और परीक्षा के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कार में अचानक आग लग गई.


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड चांडिल को बुलाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई.

पुलिस के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं. फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !