Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Dalma News: दलमा सेंचुरी में गुंडागर्दी, वनकर्मियों पर जानलेवा हमला कर सड़क पर घसीटा, गांजा और हथियार के साथ 3 पकड़े गए

Dalma News: दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के चेकनाका पर रविवार शाम उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बिना अनुमति प्रवेश कर रहे चार युवकों ने ड्यूटी पर तैनात वन कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में प्रभारी वनपाल सागर श्रीवास्तव और सब बीट ऑफिसर हरि प्रसाद अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि वनकर्मियों को सड़क पर दूर तक घसीटा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तीन युवकों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला।


नियमों की अनदेखी और नशीले पदार्थों की बरामदगी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक कार और बाइक से प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। गौरतलब है कि दलमा में पिछले तीन वर्षों से बाइक का प्रवेश वर्जित है और कार के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने गांजा और धारदार हथियार बरामद किए हैं, जिससे किसी बड़ी घटना की साजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस और वन विभाग की टीम ने देर तक जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया ताकि फरार आरोपी को पकड़ा जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !