Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-12

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के टेल्को में अनजान कॉल से साइबर ठगी, OTP शेयर करते ही खाते से निकले 63,200 रुपये

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. टेल्को कॉलोनी के रहने वाले राजेश गिरी को 3 सितंबर को एक अनजान कॉल आया था. कॉल करने वाले ने ओटीपी मांगा. राजेश ने ओटीपी बता दिया. इसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 63,200 रुपये निकल गए. राजेश ने मामले की शिकायत पुलिस से की. इसके बाद टेल्को थाना में केस दर्ज किया गया है.
अनजान नंबर से आया था कॉल
पुलिस के अनुसार, जिस नंबर से राजेश को कॉल आया था, उसके अज्ञात धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर में एक मोबाइल नंबर  का जिक्र है. पुलिस अब इस नंबर के बारे में जानकारी जुटा रही है. साथ ही ठगी के तरीके और पैसों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है.

साइबर ठगी के मामले बढ़े
घटना के करीब 9 दिन बाद शनिवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की.टेल्को थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच चल रही है. जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. पूर्वी सिंहभूम का जादूगोड़ा क्षेत्र भी साइबर अपराध के मामलों को लेकर चर्चा में है. ऐसे में पुलिस लोगों से अनजान कॉल पर ओटीपी साझा नहीं करने की अपील करती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !