Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Jugsalai Municipal Elections: घर-घर पहुंचीं डॉली मलिक, जुगसलाई को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मलिक ने अपना जनसंपर्क अभियान और तेज कर दिया है। वह लगातार क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रही हैं और अपने पक्ष में समर्थन की अपील कर रही हैं।

डॉली मलिक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद की

डॉली मलिक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद कर रही हैं और नगर परिषद क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जुगसलाई के समग्र विकास, साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, पेयजल समस्या के समाधान और महिलाओं एवं युवाओं के लिए विशेष योजनाएं लाने पर उनका विशेष जोर रहेगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान 

जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें सभी समुदायों के लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी उनके प्रयासों की सराहना करते हुए विकास के मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

डॉली मलिक ने विश्वास जताया कि

डॉली मलिक ने विश्वास जताया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वह पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ जुगसलाई को एक आदर्श नगर परिषद के रूप में विकसित करने का कार्य करेंगी। चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं, और प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !