Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Seraikela News: सिटी सेंटर की जमीन बनी नरक, नगर निगम की लापरवाही से मंडराया सेहत पर खतरा

Seraikela: सरायकेला जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सिटी सेंटर के लिए चिन्हित जमीन पर पिछले करीब दो वर्षों से नगर निगम द्वारा शहर का ठोस कचरा डंप किया जा रहा है. अब इस डंपिंग साइट में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है, जिससे पूरे औद्योगिक और रिहायशी इलाके में जहरीला धुआं फैल रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, मिश्रित ठोस अपशिष्ट जिसमें प्लास्टिक, रबर, केमिकल अवशेष और जैविक कचरा शामिल होता है में आग लगने पर कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और डाइऑक्सिन जैसे खतरनाक तत्व निकलते हैं.


 ये तत्व श्वसन तंत्र पर गंभीर असर डालते हैं और लंबे समय तक संपर्क में रहने पर फेफड़ों की बीमारी, एलर्जी और दमा जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. स्थानीय फैक्ट्री मालिकों और मजदूरों का कहना है कि लगातार उठते धुएं के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है और कई मजदूर बीमार पड़ रहे हैं. 

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि 

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कुछ श्रमिकों ने क्षेत्र छोड़ना शुरू कर दिया है. आरोप है कि दमकल की गाड़ियों से पानी का छिड़काव तो किया जा रहा है, लेकिन डंपिंग साइट के भीतर सुलग रही आग पर स्थायी नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक तरीके जैसे कचरे की परतों को अलग करना, मिट्टी से कवरिंग और गैस वेंटिंग नहीं अपनाए जा रहे. 

संबंधित विभागों से कई बार शिकायत 

क्षेत्र के उद्यमियों ने संबंधित विभागों से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकला है. यदि समय रहते समुचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और फायर कंट्रोल प्लान लागू नहीं किया गया, तो यह समस्या पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए और भी गंभीर रूप ले सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !