Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Jamshedpur News: ‘शी शक्ति’ कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान. 21 बेटियों की शिक्षा के लिए नई पहल

Jamshedpur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के तत्वावधान में यूनाइटेड क्लब में आयोजित शी शक्ति – वीमेन एम्पावरमेंट एवं वीमेन्स सिम्पोजियम कार्यक्रम में समाज की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया. इस आयोजन का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन वीमेन एम्पावरमेंट लायन सारिका सिंह ने किया.

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन संजय कुमार और सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन कंचन कुमार साहू द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई. इस मौके पर महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई.

21 बेटियों की शिक्षा की उठाई गई जिम्मेदारी 
कार्यक्रम के दौरान लायन सारिका सिंह की महत्वाकांक्षी शिक्षा पहल “ए प्रॉमिस टू 21 ड्रीम्स. बिकॉज एवरी डॉटर डिजर्व्स ए चांस टू लर्न” का आधिकारिक शुभारंभ किया गया. इस पहल के तहत जिले की 21 जरूरतमंद बेटियों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया गया है. कार्यक्रम में मौजूद लायंस सदस्यों और अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन भी दिया.

महिला संगोष्ठी में प्रेरक अनुभव साझा
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वीमेन्स सिम्पोजियम में पद्म श्री जमुना टुडू, प्रेमलता अग्रवाल, सुचित्रा सिन्हा, डॉ. बच्चू मास्टर और तरुणा मिश्रा जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपने अनुभव साझा किए. इन सभी वक्ताओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया.

मंच पर महिलाओं को किया गया सम्मानित
लायन सारिका सिंह के प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही कार्यक्रम में लायन फीमेल लीडर्स द्वारा आत्मविश्वास के साथ रैम्प वॉक भी किया गया, जिसने महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया.

कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में पीडीजी नलिनी मुखर्जी, पीडीजी सीमा बाजपेई, पीडीजी पवन गुप्ता, लायन सुजीत कुमार, लायन अमरजीत सलूजा, लायन प्रदीप डोकानिया, आरसी अशोक खंडेलवाल, जेडसी शशि गड़िया और जेडसी पुष्पलता सहित जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए लायन सारिका सिंह की सराहना की.

रंगोत्सव और फेलोशिप के साथ समापन
कार्यक्रम का समापन रंगोत्सव, फेलोशिप और भव्य रात्रिभोज के साथ हुआ. इस दौरान उपस्थित लोगों ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !