Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Jamshedpur News: हड़ताल के समर्थन में उतरे टाटानगर के लोको पायलट, बैज लगाकर निभाई ड्यूटी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पर गुरुवार को केंद्रीय मजदूर संगठनों द्वारा आहूत हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला. “ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन” (AILRSA) के सदस्यों ने हड़ताल का नैतिक समर्थन करते हुए अपनी बांहों पर विरोध का बैज लगाकर ट्रेनों का परिचालन किया. एसोसिएशन के ब्रांच सचिव शैलेश कुमार ने बताया कि इस विरोध के क्रम में कीताडीह रोड स्थित गार्ड-क्रू लॉबी के सामने एक गेट मीटिंग का आयोजन कर अपनी मांगों को बुलंद किया जाएगा.

रेलवे प्रशासन की सतर्कता और कार्रवाई की चेतावनी
हड़ताल की सूचना मिलते ही दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) जोन मुख्यालय से लेकर टाटानगर स्टेशन तक रेल अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहे. रेलवे जोन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि हड़ताल में शामिल होने वाले या रेल परिचालन बाधित करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इसी दबाव और आवश्यक सेवा (Essential Services) की श्रेणी में होने के कारण, लोको पायलटों ने काम बंद नहीं किया, बल्कि बैज लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !