Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Jamshedpur News: मानगो में धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में आग, कई घरों की बिजली बाधित

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो गोलचक्कर के पास बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक तेज आवाज के साथ एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उठती लपटों ने आसपास के बिजली के तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया।


बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप 

आग लगने के बाद पूरा इलाका धुएं से भर गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा- तफरी मच गई। इस घटना के कारण कई घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 


स्थानीय लोगों और पुलिस ने पाया आग पर काबू

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल की टीम समय पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !