Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-12

Seraikela News: कपाली में अवैध बालू-गिट्टी परिवहन पर कार्रवाई, दो 407 वाहन जब्त

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली इलाके में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई की है. टीम ने जांच के दौरान बालू और गिट्टी लदे दो 407 वाहनों को जब्त किया. यह कार्रवाई उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर की गई. खनन विभाग की टीम ने कपाली में टोयोटा शोरूम के पास वाहनों की जांच की.

एक में बालू, दूसरे में लदी थी गिट्टी
जांच के दौरान एक 407 में अवैध बालू मिला. दूसरे वाहन में चिप्स यानी गिट्टी लदी हुई थी. अधिकारियों के अनुसार, दोनों वाहनों के पास खनिज परिवहन से जुड़े वैध चालान या जरूरी कागजात नहीं मिले.

कपाली थाना को सौंपे गए दोनों वाहन
खनन विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें कपाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी चलता रहेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !