Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Jamshedpur News: बागबेड़ा में नहीं रुक रहा चोरों का आतंक, बंद घर से लाखों की संपत्ति गायब

Jamshedpur News:  बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 6 में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण एवं अन्य सामान की चोरी कर ली। यह घटना 25 मार्च की दोपहर लगभग 2 बजे की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान मालिक अभिषेक कुमार अपने घर में ताला बंद कर बारीडीह स्थित अपने मामा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए पिछले 10 दिनों से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे के दरवाजे से प्रवेश किया। घर के अंदर चोरों ने अलमारी तथा पेटी का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के गहनों सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
पड़ोसियों से मिली सुचना, थाने में कराइ लिखित शिकायत 
घटना की जानकारी पड़ोसियों द्वारा दिए जाने पर अभिषेक कुमार तुरंत घर पहुंचे, जहां उन्होंने घर का सारा सामान बिखरा हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।


लोगों का कहना है कि बागबेड़ा कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !