Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-17

Deoghar Basukinath Road Accident: बासुकीनाथ-देवघर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 9 गंभीर

Deoghar Basukinath Road Accident: बासुकीनाथ देवघर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ. तालझारी थाना क्षेत्र के नारगंजो के पास पिकअप और ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गई. हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई. नौ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

6 घायलों का देवघर में इलाज
हादसे के बाद घायलों को पहले जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को आगे भेजा गया. छह श्रद्धालुओं का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है. तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर किया गया है. घायलों के सिर, चेहरे, जबड़े और हाथ पैर में चोट लगी है. प्रमिला देवी और कुसुम देवी समेत कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

दो की मौके पर, एक की इलाज के दौरान मौत
धौनी गांव निवासी 52 वर्षीय रामाशंकर पंडा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वह सरैयाहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. भागलपुर जिले के उदयरामपुर निवासी नाटू महलदार की मौत देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. तीसरे मृतक की पहचान पंकज कुमार उर्फ पंकज महलदार के रूप में हुई है. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

दोनों वाहन पुलिस ने जब्त किए
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जरमुंडी एसडीपीओ नवल किशोर सिंह और तालझारी थाना प्रभारी संगम पाठक के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और ऑटो को कब्जे में ले लिया है. हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !