Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Jharkhand News: झारखण्ड सरकार कि बड़ी पहल, मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में 942 टीचर्स समेत कुल 1277 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति

Jharkhand News: झारखंड सरकार अपने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए एक अहम कदम उठा रही है। इसके तहत जल्दी ही राज्य में 942 मेडिकल टीचर्स समेत कुल 1277 डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।

डॉक्टरों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और इलाज की व्यवस्था मजबूत होगी
नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को अधिसूचना भेज दी है। इन डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिलेंगी और अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था मजबूत होगी।

राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में टीचिंग सुधार के लिए 180 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
राज्य के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों (रिम्स को छोड़कर) में पढ़ाई और टीचिंग की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 180 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होगी। इसमें से 155 पद नियमित हैं और 25 पद पिछड़े बैकलॉग श्रेणी के हैं। ये डॉक्टर 24 अलग-अलग विभागों में काम करेंगे, जैसे मेडिसिन, सर्जरी, एनस्थीसिया, गायनाकॉलॉजी और पेडियाट्रिक्स। यह भर्ती झारखंड मेडिकल एजुकेशन सर्विस रूल्स 2018 (संशोधित 2021) और राष्ट्रीय मेडिकल कमीशन (NMC) 2025 के नियमों के हिसाब से होगी।

सुपर स्पेशलिटी विभागों में 96 अति विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती
सुपर स्पेशलिटी विभागों को मजबूत करने के लिए 96 अति विशेषज्ञ डॉक्टर भी लगाए जाएंगे। इनमें कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और ऑन्कोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। 

जिला और अनुमंडल अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति
इसके अलावा, आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जिला और अनुमंडल अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती होगी। इसमें 506 पद नियमित और 160 पद बैकलॉग हैं। इसमें 226 पद फिजिशियन और बच्चों के डॉक्टर के लिए 224 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्मिक विभाग को पत्र भेजकर जेपीएससी से आवेदन मांगा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !