Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Jamshedpur News: नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर आजादनगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोड नंबर 7 वैली निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से नशे का आदी था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।

मां से पैसे नहीं मिलने पर उठाया खौफनाक कदम
परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम युवक अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांग रहा था। जब उसे पैसे नहीं मिले तो वह बेहद परेशान हो गया। इसी तनाव में आकर उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
गुरुवार को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !